कटासराज के दर्शनों के लिए इतने श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा पाकिस्तान
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) अमृतसर,14 फरवरी। पाकिस्तान स्थित श्री कटासराज धाम के दर्शनों के लिए विभिन्न प्रांतों के 115 श्रद्धालुओं का जत्था 16 फरवरी को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। श्री दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी की अध्यक्ष प्रो लक्ष्मीकांता चावला ने बताया कि देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु श्री दुर्ग्याणा तीर्थ पहुंच कर पूजा-अर्चना करने के बाद पाकिस्तान स्थित श्रीकटासराज धाम के दर्शनों के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालुओं के निवास और खान पान आदि का प्रबंध दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी करेगी।
कटासराज का जो अमरकुंड है, उसका जल सदियों से उस क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए पीने के लिए प्रयोग किया जाता है और जिस तरह हम गंगाजल को पवित्र मानते हैं। इसी तरह कटासराज अमरकुंड का जल भी गंगाजल की तरह ही पवित्र माना जाता है। कटासराज भगवान शंकर और मां पार्वती जी का स्थान है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी पाकिस्तान गए थे तो उनके प्रयास से पाकिस्तान सरकार ने भी कटासराज के विकास का कार्य किया और अब पुरातत्व विभाग उसे संवार रहा है।