इस वक्त की बडी खबर
विपक्षी नेता राहुल गांधी की लोकसभा मैंबरशिप रद्द
चंडीगढ़, 24 मार्च (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। वह केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा सचिवालय से पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है।
बतां दे कि कल मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने कल उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है।