इन्हे बनाया गया हरियाणा प्रदेश भाजपा का आईटी प्रमुख
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) लंबे समय से खाली पड़े हरियाणा प्रदेश भाजपा आईटी प्रमुख के पद पर गुरुग्राम निवासी श्याम यादव की नियुक्ति कर दी गई है। हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ ने इस बाबत अधिकारिक चि_ी जारी की है।
श्याम यादव भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से छात्र जीवन से ही जुड़े रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज में अध्ययन करते हुए उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उसके बाद श्याम यादव देश की कई बड़ी आईटी कंपनियों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं। साल 2019 से 4 वर्षों तक आईटी विभाग में ही वे सह प्रमुख रहे और अब उनकी नियुक्ति प्रदेश आईटी प्रमुख के तौर पर की गई है। प्रदेश में आईटी प्रमुख नियुक्त करने पर श्याम यादव ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। श्याम यादव ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।