आज से पवित्र रमजान महीना शुरू
चंडीगढ़, 24 मार्च (विश्व वार्ता) आज से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। मुस्लिम समुदाय रमजान के महीने को परम पवित्र मानता है। इस पवित्र महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद से होती है। रमजान का महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है। रमजान के प्रारंभ होते ही मुस्लिम लोग रोजा रखना शुरू कर देते हैं। अरबी शब्दकोश में उपवास को सौम कहा जाता है, इसलिए इस मास को अरबी में माह-ए-सियाम भी कहते हैं। फारसी में उपवास को रोजा कहते हैं।
नसीम मोहम्मद ने कहा कि रमजान माह की खासियत लगातार 30 रोजे भी शुरू है। समुदाय के पुरुष, महिलाएं व व्यस्क बच्चे अपने हिस्से के 30 रोजे रखने में जिला भर में व्यस्त हैं। रात्रिकालीन विशेष नमाज तरावीह भी जिला मस्जिदों में अदा होनी शुरू है, जिसमें कुरान-ए-पाक रोजेदार नमाजियों को संपूर्ण माह क्रमवार मौखिक रूप से रात्रिकालीन सुनाया जाएगा।