
चंडीगढ, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) . भारतीय सेना ने ‘अग्निवीर’ भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की है, जिसके तहत सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब पहले ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा देनी होगी. इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त होने (फिजिकल फिटनेस) संबंधी परीक्षण और मेडिकल जांच से गुजरना होगा., लेकिन अब पहली बात यह जरूरी होगी कि भर्ती होने वाले लोग शारीरिक रूप और मानसिक रूप से मजबूत हों नए नियमों के मुताबिक, अब तकनीकी श्रेणी के पदों पर ITI/पॉलिटेक्निक से ग्रेजुएट हुए युवा भी आवेदन कर सकेंगे। इस बदलाव के बाद भारतीय सेना में और अधिक युवा आवेदन कर सकेंगे।























