
धोनी को मिली टीम इंडिया में ‘जगह
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, आर अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी.टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी को भी शामिल किया गया है. पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी टीम के साथ बतौर मेंटॉर मौजूद रहेंगे भारत की मौजूदा टीम में 7 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे. इन खिलाड़ियों में केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और राहुल चाहर शामिल हैं.





















