
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2021) के फेज-2 में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, वह पॉइंट्स के मामले में चौथे स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस की बराबरी कर लेगी। मुंबई के अभी 8 मैचों में 8 अंक हैं, वहीं राजस्थान (7 मैच) और पंजाब (8 मैच) के 6-6 अंक हैं। हालांकि, मुंबई से चौथा स्थान छीनने के लिए दोनों को बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। मुंबई का नेट रन रेट -0.071 है। राजस्थान का नेट रन रेट -0.190 और पंजाब का नेट रन रेट -0.368 है।






















