
CM मनोहर लाल का हिसार दौरा रद्द
चंडीगढ, 22 जनवरी (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आज हिसार आगमन का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के कारण रद्द हो गया है। जिला जनसंपर्क एवं सूचना अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। आज हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में बजट सत्र से पूर्व कृषि क्षेत्र के महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कृषि वैज्ञानिकों, अग्रणी किसानों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाना था।























