
CBSE का बड़ा आदेश जारी: स्कूलों के लिए जारी किये जरूरी निर्देश
चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) सीबीएसई यानि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को हितों को देखते हुए एतिहासिक फैसला लिया गया है। जिसके अनुसार अभी ओपन सभी स्कूलों को अगले महीने यानि अप्रैल तक के लिए बंद किया जाएगा। इस आदेश के अनुसार सीबीएसई से संबंधित सभी स्कूलों को मार्च में बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं अब ये स्कूल 1 अप्रैल के पहले नहीं खोले जाएंगे।
इसके साथ ही बोर्ड ने स्कूलों के प्रिंसिपलों को सलाह दी है कि वे हर वर्ष 1 अप्रैल से पहले शैक्षणिक सत्र शुरू करने से बचें और 1 अप्रैल से 31 मार्च तक शैक्षणिक सत्र का सख्ती से पालन करें। इसके लिए केंद्रीय शिक्षा बोर्ड के सचित अनुराग त्रिपाठी द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही सभी स्कूलों को सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।





















