

चंडीगढ, 15 मार्च (विश्ववार्ता): पानी बचाने का संदेश कुछ इस तरह दिया कि खून दान करने वाले भी खुश हो गये। स्वराज इंजनस कंपनी के सहयोग से सर्व हितकारी सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित एक कैंप मे कंपनी ने अपने अनूठे अंदाज मे ये कहकर लोगो को जागरूक किया कि खून और पानी, दोनो बिना खत्म कहानी।
करीब 172 लोगो ने रक्तदान भी किया और पानी बचाने की शपथ लेते हुए दूसरो को जागरूक करने की राह पर चलने की बात कही। जन स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि कंपनी के पदाधिकारियों को इस अनूठी पहल के लिए सम्मानित किया और कहा कि पानी हर बंूद-बंूद कीमती है और हम सभी को मिलकर इस और कदम उठाने चाहिए।





















