
इस वक्त की बडी खबर: ईडी की हिरासत मे दिल्ली सीएम केजरीवाल की तबीयत बिगडी
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) सूत्रो के हवाले से बडी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत ईडी की कस्टडी में बिगड़ रही है। आप का दावा है कि चूकि वह मधुमेह के मरीज हैं, ऐसे में उनका शुगर लेवल घट-बढ़ रहा है। उनका शुगर लेवल 46 तक गिरा है। डॉक्टरों का कहना शुगर लेवल का इतना नीचे जाना बहुत खतरनाक है।
इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने डिजिटल माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में कहा था कि उन्होंने ईडी की हिरासत में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उनके रक्त में शर्करा के स्तर में उतार चढ़ाव हो रहा है। सुनीता केजरीवाल ने लोगों से मुख्यमंत्री की सेहत के लिए प्रार्थना करने की अपील की। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।
बता दें, दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 28 मार्च तक ईडी की रिमांड में भेज दिया गया था। अब उन्हें 28 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा।























