
पर्थ से शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया-भारत की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का शेडयूल जारी
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता)भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के अंत में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी। दोनों टीमों के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की टेस्ट सीरीज के मुकाबले पर्थ, एडिलेड, ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज का अंतिम मुकाबला तीन से सात जनवरी के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को इसके कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है।
टीम इंडिया को इस साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. तकरीबन 2 महीने लंबे इस दौरे पर पहला मुकाबला 22 नवंबर से खेला जाना है. इस टेस्ट मैच की मेजबानी का जिम्मा दुनिया की सबसे खतरनाक मानी जाने वाली पिच पर्थ को दिया गया है. टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जाएगा. यह मुकाबला खास होगा क्योंकि यह डे नाइट यानी पिंक बॉल टेस्ट होगा. तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से शुरू होगा जिसकी मेजबानी ब्रिसबेन में को दिया गया है. चौथा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर यानी बॉक्सिंग डे पर खेला जाएगा. सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में नए साल पर 3 जनवरी से शुरू होगा।




















