
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका
कांग्रेस नेता नवीन जिंदल ने थामा भाजपा का दामन
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्ववार्ता लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस नेता नवीन जिंदल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी। कांग्रेस के खुद को अलग करने के बाद जिंदल ने बीजेपी ज्वॉअन कर ली है।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मैंने 10 वर्षों तक कुरूक्षेत्र से सांसद के रूप में संसद में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को धन्यवाद देता हूं। आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”
मैंने 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया
मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री ष्ठह्म् मनमोहन सिंह जी का धन्यवाद करता हूँ ।
आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं
मेरे प्रिय मित्र और राष्ट्रवादी नेता नवीन जिंदल का भारतीय जनता पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत है
होली से ठीक पहले रविवार का दिन बीजेपी के लिए बेहद खास रहा। इस दिन कई दिग्गज नेताओं ने बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की। नवीन जिंदल से पहले खनन कारोबारी और कर्नाटक राज्य प्रगति पक्ष- केआरपीपी के इकलौते विधायक जी. जनार्दन रेड्डी ने ऐलान कर दिया कि वे होली वाले दिन 25 मार्च को बीजेपी में शामिल होंगे। रेड्डी बेल्लारी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बी. श्रीरामुलु का समर्थन करेंगे।




















