
शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की अहम बैठक आज चंडीगढ मे
लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का हो सकता है मंथन
चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब की प्रमुख पार्टी शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की अहम बैठक आज दोपहर चंडीगढ़ में होगी। बैठक जहां लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार को लेकर मंथन होगा। वहीं, एक परिवार एक टिकट व भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन को लेकर चल रहे प्रयासों पर भी चर्चा होगी। मीटिंग की अध्यक्षता पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल करेंगे।
बतां दे कि आज गृह मंत्री अमित शाह ने अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर बडा बयान जारी किया है। उन्होने कहा कि अकाली दल से हमारी बातचीत जारी है और 2-3 दिन में स्थिति साफ हो जाएगी। अगर सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति साफ हुई तो 2-3 दिन में गठबंधन संभव है। अमित शाह ने कहा कि हम चाहते हैं कि एनडीए के सभी सहयोगी एक मंच पर इक_ हों।
वहीं अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर ने कहा था कि अगर वो दिल्ली नहीं गए होते तो गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह का बयान बेहद अहम है। दरअसल, सुखबीर का यह बयान दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन 2.0 को लेकर है, क्योंकि किसानों की मांगों को लेकर अकाली दल ने गठबंधन तोड़ दिया है। अब मौजूदा राजनीतिक माहौल पर नजर डालें तो अकाली और बीजेपी के साथ गठबंधन हो सकता है।
गौरतलब है कि पंजाब में 1 जून को लोकसभा चुनाव होंगे और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा और अकाली दल में गठबंधन अंतिम चरण पर पहुंच चुका है लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर बात अड़ गई है। आपको बता दें 2019 में भाजपा और अकाली दल ने मिलकर चुनाव लड़ा था और इस दौरान 4 सीटों पर जीत हासिल की थी। ये भी जानकारी मिली है कि परनीत कौर पटियाला से बीजेपी टिकट से चुनाव लड़ सकती है।




















