केजरीवाल के परिवार से आज मुलाकात कर सकते हैं राहुल गांधी
डरा हुआ तानाशाह, मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता -राहुल गांधी
बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेगी आप
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्ववार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार से बात की है और उन्हें कांग्रेस पार्टी के समर्थन का आश्वासन दिया है. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी आज अरविंद केजरीवाल या उनके परिवार से मिलने और कानूनी मदद मुहैया कराने की कोशिश करेंगे
आम आदमी पार्टी अब प्रदर्शन करेगी. 22 मार्च को बीजेपी के दफ्तर के बाहर पार्टी का प्रदर्शन होगा. दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ये देश में आपातकाल की घोषणा है. इस लड़ाई को दिल्ली के लोग लड़ेंगे. अभी हमने पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है. इस बैठक के बाद हम आगे की रणनीति तय करेंगे. देशभर में बीजेपी दफ्तर के बाहर हम 22 मार्च को प्रदर्शन करेंगे.
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, वे जेल से ही सरकार चलाएंगे। केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। ऐसा कोई कानून नहीं है जो उन्हें जेल से सरकार चलाने से रोक सके।
- दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा, विधायकों व सांसदों ने फैसला किया है कि केजरीवाल ही मुख्यमंत्री रहेंगे
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, डरा हुआ तानाशाह, मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। इंडिया इसका मुंहतोड़ जवाब देगा





















