हरियाणा में पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा इनेलो में हुए शामिल
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्ववार्ता):हरियाणा से पूर्व में सीपीएस रहे रामपाल माजरा ने बुधवार को इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए रामपाल माजरा को इनेलो का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की भी घोषणा की।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में माजरा ने कहा कि परिवार में कुछ मतभेद हो जाते हैं, लेकिन वे कभी भी इनेलो पार्टी से दूर नहीं हुए। वे चौ. देवीलाल के न्याय युद्ध और राजीव लोंगेवाला समझौते के खिलाफ भी शामिल रहे हैं।
https://twitter.com/AbhaySChautala/status/1770354243620507803?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1770354243620507803%7Ctwgr%5E941998f1e18421fac8fa0eb964f302a51a000c1c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fchandigarh%2Fharyana-former-cps-rampal-majra-joins-inld-becomes-state-president-2024-03-20