

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर के इलाज की रिपोर्ट के बारे पूछे जाने पर सेहत मंत्री का बडा बयान आया सामने
पढिये क्या बोले सेहत मंत्री
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्ववार्ता) दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के घर बेटे का जन्म को लेकर जहां हर जगह खुशियों का माहौल है तो वही केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पंजाब सरकार से आईवीएफ तकनीक से पैदा हुए बच्चों के संबंध में कानून को लेकर रिपोर्ट मांगने को लेकर बवाल मच गया है।
इसे लेकर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बलकौर सिंह और चरण कौर को बधाई दी और कहा कि वे उनकी ओर से उन्हें बिल्कुल भी परेशान नहीं किया âÁê¸जाएगा। उक्त पत्र केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया है। केंद्र सरकार चालाकी कर रही है। उनकी सोच घटिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार द्वारा उन्हें बिल्कुल भी परेशान नहीं किया जाएगा।
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने भी सोशल मीडिया के जरिए सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि, ”दरअसल, पंजाब सरकार से सिद्धू मूसेवाला की माता की चरण कौर के आईवीएफ इलाज की रिपोर्ट की मांग, केंद्र सकार द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाबियों की भावनाओं, उनके जज्बातों का दिलों सम्मान करते हैं परंतु इन कागजातों की मांग केंद्र सरकार द्वारा की गई है। समूह पंजाबियों और सिद्धू मूसेवाला के परिवार के शुभचिंतकों को अपील है कि वह अफवाहों से सावधान व सुचेत रहें। इसके साथ ही केंद्र की ओर से जारी पत्र भी सांझा किया गया है।






















