
राम की नगरी पहुंचीं प्रियंका और उनके परिवार का स्वागत रामनामी गमछा पहनाकर किया गया. वहीं बेटी सहित सभी लोगों ने भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. गले में गमछा डाले और माथे पर तिलक लगाए एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आई हैं।
प्रियंका की मां मधु भी साथ में हैं. पूरा परिवार ट्रेडिशनल अवतार में हैं. मां मधु भी रेड कलर की साड़ी पहने दिखी हैं. मालती भी ट्रेडिशनल अवतार में बहुत क्यूट लगी।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। प्रियंका को भारत के अलग-अलग मंदिरों में समय-समय पर स्पॉट किया जाता है।पिछली बार जब एक्ट्रेस भारत आई थीं तब भी उन्होंने भक्ति वाला अंदाज दिखाया था।





















