
विधायक असीम गोयल को राज्यमंत्री बनाये जाने पर खुशी से झूमा अंबाला सिटी
कद्दावर नेता अनिल विज ने सैनी की नई कैबिनेट को दी बधाई
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा में एक दिन पहले हुए सीएम नायब सैनी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में अंबाला सिटी से विधायक असीम गोयल को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाये जाने पर पर अंबाला सिटी झूम उठा है। राज्यमंत्री की शपथ लेने के बाद ो असीम गोयल अंबाला सिटी अपने आवास पर पहुंचे। मंत्री बनने के बाद असीम को 9900 नंबर की सरकारी गाड़ी मिली है।यहां, भाजपा वर्कर्स ने आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाते हुए ढोल
वहीं नई कैबिनेट में हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शामिल नहीं किया गया। लेकिन इसी बीच अनिल विज ने सीएम नायब सिंह सैनी की नई कैबिनेट को बधाई दी है।
अनिल विज ने बुधवार सुबह ट्वीट एक्स पर पर लिखा है कि, “कंग्रॅजुलेशन एंड गुड विशेज टू दी न्यू कैबिनेट ऑफ नायब सैनी इन हरियाणा। पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट करते हुए न किसी मंत्री का नाम लिखा और न ही नायब सिंह सैनी के आगे सीएम लिखा।”
्र





















