
कांग्रेस छोड आप मे शामिल हुए डा. राजकुमार पर अकाली नेता मजीठिया ने बोला जुबानी हमला
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्ववार्ता): कांग्रेस छोड आम आदमी पार्टी मे शामिल हुए चब्बेवाल विधायक डॉ. राजकुमार पर आज शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया द्वारा फिर बडा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर जो वह मुद्दा उठा रहे हैं, उसमें डा. चब्बेवाल को क्लीन चिट मिल गई है तो वह बताएं कि 19 दिसंबर 2023 को अदालत में जमानत के लिए क्यों गए थे।
बतां दे कि कांग्रेस विधायक दल के उप नेता और चब्बेवाल विधायक डॉ. राजकुमार ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। सीएम मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया था । जानकारी के लिए बतां दे कि चब्बेवाल दलित समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं। वे लंबे समय तक पंजाब प्रदेश कांग्रेस के एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। पिछला लोकसभा चुनाव वे कांग्रेस की टिकट पर लड़े थे, हालांकि उन्हें भाजपा के सोमप्रकाश से हार मिली थी। डॉ. चब्बेवाल दोआबा के जाने माने रेडियोलॉजिस्ट हैं और उनके कई सेंटर हैं। उनके पिता पूर्व सैनिक हैं।























