
दिल्ली शराब घोटाला: सीएम केजरीवाल ने ईडी के समन को हाईकोर्ट में दी चुनौती
केजरीवाल ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्ववार्ता): आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आबकारी नीति घोटाला मामले में भेजे गए सभी समन को कोर्ट में चुनौती दी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है. वहीं प्रवर्तन निदेशालय के जवाब पर अपना प्रति उत्तर दाखिल करने के लिए अरविंद केजरीवाल को एक हफ्ते का समय दिया गया है. मामले में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।
मंगलवार को याचिका में केजरीवाल ने तर्क रखा कि सभी समन गैरकानूनी है और निचली अदालत की ओर से उनके खिलाफ नोटिस जारी किए जाने के बावजूद ईडी व सीबीआई बार-बार समन जारी कर रही है। यह मात्र राजनीतिक रूप से जारी किए गए है।
ईडी ने निचली अदालत में कहा था कि केजरीवाल को आठ बार समन जारी किया गया, लेकिन वे इसका अनुपालन नहीं करते हुए एक बार भी पेश नहीं हुए हैं। इसको लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उस मामले में केजरीवाल अदालत में पेश होकर जमानत ले चुके हैं। केजरीवाल के खिलाफ नौवां समन हाल ही में जारी किया गया है। मजिस्ट्रेट की अदालत ने ईडी की दो शिकायतों पर समन जारी किया था। पहली शिकायत पर सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मलहोत्रा ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि केजरीवाल ईडी के समन का सम्मान करने के लिए बाध्य हैं।























