
लुधियाना जिले मे माता पिता के इकलौते बेटे की दर्दनाक हादसे मे गई जान
परिवार मे मचा हाहाकार, बेटा कर रहा था विदेश जाने की तैयारी
चंडीगढ़, 24 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले में जो एलीवेटिड रोड के समराला चौंक के पास देर रात दर्दनाक हादसे मे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक गुरजंट सिंह (23) को टक्कर मार दी। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था और वह विदेश जाने की तैयारी में था। परिवार मे इकलौते बेटे की मौत से हडकंप मच गया है जिसने भी यह खबर सुनई आंख नम हो गई।
इस दौरान लोगों ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस घटना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर आई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। खबर मिली है कि पुलिस ने ट्रक चालक को भी काबू कर लिया है पर इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शव को सिविल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में भरी रोष पाया जा रहा है।





















