
हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच बडी मुठभेड़
दोनो तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
चंडीगढ़, 24 अक्तूबर (विश्ववार्ता) बडी खबर हरियाणा के सिरसा में राष्ट्रीय राजमार्ग-54 पर गांव सकताखेड़ा के पास नाका तोडक़र भाग रहे नशा व हथियार तस्करों के बीच पुलिस की मुठभेड़ हो गई। तस्करों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। वहीं पुलिस टीम ने भी गांव में उनका पीछा किया और जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक व उसके एक अन्य साथी को कार समेत काबू कर लिया है जबकि दो बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार एनएच-54 पर स्थित गांव सकताखेड़ा के पास एंटी सेफ्टी टीम ने नाका लगाया था।
देर रात को हाईवे पर आ रही एक्सयूवी गाड़ी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस को देखकर कार को भगाया और गांव सकता खेड़ा में जा घुसे। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। इसी दौरान बदमाशों ने गांव की गलियों से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।





















