
पंजाब पुलिस ने आतंकी रिंदा से जुड़े दो शातिरो को किया गिरफ्तार
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी जानकारी
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस ने आतंकी गिरोह का पर्दाफाश कर दो लोगों को हथियारों के साथ काबू किया है। गिरोह पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा द्वारा समर्थित है जबकि यूएसए में बैठा गैंगस्टर हैप्पी पासिया इसे संचालित कर रहा था।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने यह जानकारी दी।डीजीपी ने बताया कि यह पुलिस की बड़ी सफलता है। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर विदेशों में बैठे इनके हैंडलर की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिससे कई बड़े खुलासे होने के आसार हैं।























