
चंडीगढ़ में नगर निगम की बैठक की अहम बैठक कल
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में नगर निगम की 328 वीं बैठक कल मंगलवार को सुबह 11.00 बजे बुलाई गई है। इस बैठक में कुल 13 प्रस्ताव लाए जा रहे हैं। इनमें से एक प्रस्ताव में नगर निगम चंडीगढ़ के टैक्सी स्टैंडों पर बकाया पैसे को वसूलने के लिए ला रहा है। इसमें निगम की तरफ से टैक्सी स्टैंड मालिकों को तीन इंस्टॉलमेंट में पैसा चुकाने का प्रस्ताव दिया जाएगा।





















