
पंजाब सीएम पर प्रताव बाजवा ने फिर किया पलटवार
अगर विधायको के नाम बता दूंगा तो खिसक जाएगी पैरों तले से जमीन- बाजवा
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान व विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के बीच जुबानी जंग जारी है लगातार दोनो एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है सीएम मान द्वारा प्रताप बाजवा के बारे में टिप्पणी कि उनका अपना भाई भी उनके संपर्क में नहीं है, जबकि मुख्यमंत्री के रूप में वह पंजाब के तीन करोड़ लोगों के संपर्क में हैं। इसके जवाब में मंगलवार देर रात ही प्रताप बाजवा ने ‘एक्स’ पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने लिखा कि ‘भगवंत शाह अंधविश्वास में न रहें। अगर मैं उन 32 आप विधायकों के नाम बता दूं, जो मेरे संपर्क में हैं तो आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी।’ बाजवा ने आगे लिखा कि अगर आप बिना सुरक्षा के पंजाब के गांवों में घूमें तो पता चल जाएगा कि पंजाब के लोग आपसे कितना प्यार करते हैं।























