
पंजाब सीएम भगवंत मान व राज्यपाल पुरोहित के बीच लगातार तकरार जारी
सीएम मान ने पंजाब राज्यपाल को पत्र लिखकर भेजा जवाब, पढिये क्या लिखा पत्र मे
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच जंग थमनेेेेेेे का नाम नही ले रही है। एक दूसरे पर वार और पलटवार जारी है। इसी बीच आज अपने वायदे अनुसार पंजाब सीएम मान ने राज्यपाल को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने गर्वनर को पंजाब सरकार द्वारा 50 हजार करोड़ रुपए के कर्जे का पूरा हिसाब दिया है।
उन्होंने बताया कि पुरानी सरकारों के समय के कर्जे के 27 हजार करोड़ रुपए का ब्याज चुकाया गया है। यही नहीं पंजाब के विकास के लिए नया कर्ज लिया गया है। सी.एम. मान ने कहा कि 37 हजार से ज्यादा नौकरियां दी गई है। सी.एम. मान ने यह भी गवर्नर को बताया कि पिछली सरकारों ने जो 3 लाख करोड़ का कर्ज लिया था, हर महीने ब्याज और किश्त जाती है। इस चि_ी में लिखी कि सरकार ने 1 अप्रैल 2022 से 31 अगस्त 2023 तक 47,107 करोड़ का कर्ज लिया है, जिसमें मार्केट लोन व नाबार्ड के कर्ज भी शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से मंजूर किए गए प्रोजेक्टों से जुड़ा लोन भी शामिल है।























