
चंडीगढ़ में कांग्रेस ओबीसी सेल का जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ पुलिस ने राजभवन से पहले ही रोका, ओएसडी को सौंपा ज्ञापन
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सेल की तरफ से ओबीसी महिलाओं को आरक्षण देने के की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए गवर्नर हाउस जाने के लिए निकले, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया है। कांग्रेस नेताओं की तरफ से गवर्नर के ओएसडी को ज्ञापन सौंपा गया है





















