
पंजाब सीएम भगवंत मान ने हिमाचल सीएम सुक्खू से की अहम मुलाकात
पंजाब और हिमाचल प्रदेश से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर हुई बातचीत
सीएम सुक्खू ने श्री हरमंदिर साहिब में शीश नवाया
चंडीगढ़, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर बातचीत की। बैठक में दोनों राज्यों की प्रमुख विकासात्मक चिंताओं पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक में दोनों पार्टियों के अन्य नेता भी शामिल हुए।
हिमाचल के सीएम दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ प्रसिद्ध अटारी वाघा बॉर्डर बीटिंग रिट्रीट समारोह में शामिल हुए। हिमाचल के सीएम ने कहा,भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों ने अपने जीवन का बलिदान देकर देश की अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखा है, जब देश की सुरक्षा के लिए राष्ट्र को उनकी सबसे अधिक आवश्यकता थी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने शीश नवाया और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।























