
पीएम नरेंद्र मोदी आज विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में कुल इतने हजार नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपेगे नियुक्ति पत्र
चंडीगढ़, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि पीएम मोदी ये नियुक्ति पत्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वितरित करेंगे और अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे। देशभर में 46 जगहों पर रोजगार मेला लगेगा।
देशभर से नई भर्तियों में चयनित होने वाले अभ्यर्थी डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्य करेंगे।





















