
चंडीगढ़ में यूटी फेडरेशन इंप्लॉइज और वर्कर्स की ओर से किया गया जोरदार प्रदर्शन
यह है कर्मचारियों की मुख्य मांग
चंडीगढ,20 सितंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में शिवालिक होटल के बाहर ग्राउंड में यूटी फेडरेशन इंप्लॉइज और वर्कर्स ने अपनी मांगो को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
वह अपनी काफी लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि चंडीगढ़ प्रशासन उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं कर रहा है।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की तरफ से अपनी मांगे रखी गई हैं। उनकी तरफ से आउटसोर्स सिस्टम को खत्म करना, कच्चे मुलायम को पक्का करना, डीसी रेट में बढ़ोतरी, काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराना और कई प्रकार के भत्ते देने जैसी मांगे रखी गई है।





















