
3 दिवसीय टूरिज्म समिट एवं ट्रैवल मार्ट कल से पंजाब मे
विभिन्न राज्यों के इंडस्ट्रियलिस्ट के शामिल होने की उम्मीद
चंडीगढ, 10 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मोहाली जिले मे कल यानि की 11 सिंतबर से 13 सितंबर तक 3 दिवसीय टूरिज्म समिट एवं ट्रैवल मार्ट आयोजित किया जा रहा है, 3 दिवसीय टूरिज्म समिट एवं ट्रैवल मार्ट के जरिए बड़े निवेश की संभावनाएं हैं। इसके जरिए मोहाली में भी बड़े प्रोजेक्ट स्थापित किए जा सकते हैं। वंडरला ग्रुप मोहाली में 500 करोड़ रुपए का निवेश कर थीम पार्क एवं वाटर स्पोट्र्स स्थापित कर सकता है।
पंजाब सरकार को पहले टूरिज्म समिट एवं ट्रैवल मार्ट में राज्य समेत देश के विभिन्न राज्यों के इंडस्ट्रियलिस्ट के शामिल होने की उम्मीद है। वंडरला ग्रुप के अलावा क्लब महिंद्रा भी मोहाली या आसपास बेहतर जगह की तलाश में है। आगामी दिनों में मोहाली में थीम पार्क एवं वाटर स्पोट्र्स प्रोजेक्ट समेत अन्यों को मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।























