‘इस वक्त की बडी खबर
एक देश एक चुनाव’ पर केंद्र का बड़ा कदम
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनाई गई समिति
चंडीगढ़, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता): प केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के नेतृत्व में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए एक समिति का गठन किया। सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी दी है।
कमेटी के सदस्यों पर थोड़ी देर में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। हालांकि विपक्षी पार्टियों ने सरकार के इस कदम पर सवाल उठाए हैं।
दरअसल केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र भी बुलाया है, जिसका एजेंडा अभी तक नहीं बताया है। लेकिन कयास लग रहे हैं कि शायद विशेष सत्र एक देश एक चुनाव को लेकर ही बुलाया गया है। हालांकि सरकार की ओर से अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।