मानसून सत्र में विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए ‘INDIA’ की पहली बैठक आज
चंडीगढ़, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) विपक्षी दलों के नए गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ के नेता संसद के मानसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति तय करने के लिए बृहस्पतिवार को पहली बैठक करेंगे। सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में 20 जुलाई की सुबह विपक्षी गठबंधन की बैठक होगी।






















