
पटियाला जेल के बाहर भारी संख्या में जुटे समर्थक
पंजाब कांंग्रेस प्रधान राजा वडि़ंग ने नही करने जाएंगे सिद्धू को रिसीव
सिद्धू के करीबी न्यू अमृतसर ब्लॉक प्रधान को पद से हटाया
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू थोड़ी देर में रिहा होंगे। इस खुशी में समर्थक पटियाला जेल के बाहर ढोल बजा रहे हैं। वहीं हाईकमान ने आज के राज्य स्तरीय कार्यक्रम रद्द कर नेताओं को सिद्धू के स्वागत में पहुंचने के लिए कहा है।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक आज तक सिद्धू ने अधिकतर काम अभिजित मुहूर्त पर ही किए हैं।पटियाला पहुंचे नेशनल कांग्रेस के पूर्व स्पोक्सपर्सन गौतम सेठ ने बताया कि कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने राज्य स्तरीय कार्यक्रमों को आज रद्द करने के लिए कहा है। वही खबर है कि प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने उन्हें रिसीव करने से साफ मना कर दिया, वहीं दूसरी तरफ सिद्धू के करीबी नवतेज सुल्तानविंड को न्यू अमृतसर ब्लॉक प्रधान के पद से हटा दिया। वही पता लग रहा है कि राजा वडि़ंग के एक्शन से साफ हो गया है कि वह नवजोत सिंह सिद्धू को अपने साथ लेकर चलने के मूड में नहीं हैं। दूसरी तरफ 2022 विधानसभा चुनावों के बाद दो धड़ों के बीच की तकरार और बढ़ सकती है। वहीं बीते दिन शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई की खबर फैलने के साथ ही मोहिंदर सिंह केपी और और लाल सिंह पटियाला जेल पहुंचे। दोनों ने तकरीबन आधा घंटा नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की।























