
आम आदमी को मिली बड़ी राहत, एक बार फिर बढ़ी पैन को आधार से लिंक करने की तारीख
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) आधार-पैन कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख बढ़ गई है । हमने पहले ही बताया था कि ऐसी घोषणा की जा सकती है. दरअसल, वित्त मंत्रालय के एक ऑफिशियल के मुताबिक जानकारी मिली थी. पैन-आधार लिंकिंग के लिए 3 महीने की मोहलत दी जा सकती है । 30 जून तक इसे बढ़ाया जा सकता है लेकिन, लिंकिंग जुर्माने के साथ ही होगी. इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी अब इसकी आधिकारिक घोषणा आ गई है ।
अब आप 30 जून तक पैन-आधार की लिंकिंग बिल्कुल वैसे ही लिंकिंग करा सकेंगे, जैसे अभी करा रहे हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम के मुताबिक, अभी लिंकिंग पर आपको 1,000 रुपये का जुर्माना देना पड़ रहा है । आपको पैन-आधार लिंकिंग से पहले 1,000 रुपये भरना होगा, जिसके बाद आप लिंकिंग की रिक्वेस्ट डाल सकेंगे ।























