
वृंदावन में आज से जी-20 अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का होगा आगाज
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्व वार्ता) वृंदावन में 25 मार्च से तीन दिवसीय जी-20 अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव और मोटा अनाज मेला 2023 का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य योग को बढ़ावा देना और युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। नदी को साफ रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने को लेकर एक दिवसीय यमुना स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।





















