
मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को दिया तोहफा
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्व वार्ता) मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को सौगात देते हुए महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता 38% से बढ़ाकर 42% कर दिया गया है। पेंशनधारियों को भी होगा लाभ सरकार की ओर से जारी बयान में लगभग 47.58 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा पहुंचेगा।
मोदी सरकार ने यह डीए में वृद्धि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के फॉर्मूले के अनुसार की है। 1 जनवरी 2023 से लागू कैबिनेट कमिटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक में DA में बढ़ोतरी के फैसले पर मुहर लगाई गई। जनवरी 2023 से महंगाई भत्ता बढ़कर मिलेगा। इसके साथ एरियर भी मिलेगा। इससे सरकार पर हर साल 12815 करोड़ रुपए का वित्तीय भार पड़ेगा।























