
भगौडे अमृतपाल व उसके समर्थको को पनाह देने वाली महिला इतने दिनों के रिमांड पर
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्व वार्ता) भगौडे अमृतपाल व उसके करीबी पप्पलप्रीत की मदद करने वाली महिला बलजीत कौर को नकोदर कोर्ट में भारी सुरक्षा के बीच पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि इस पूरे मामले में बलजीत कौर एक अहम कड़ी है, जिससे कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
जिन आरोपों के तहत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है और कोर्ट ने उक्त महिला को 3 दिनों के रिमांड पर भेज दिया है। ताकि उससे गहनता से पूछताछ की जा सके और इस मामले में कई अहम खुलासे हो सके।





















