
भूकंप के तेज झटकों से हिली इस राज्य की धरती
लोगो मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 24 मार्च (विश्व वार्ता) मणिपुर राज्य मे फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए। जिससे लोगो मे डर व दहशत का माहौल पैदा हो गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 दर्ज की गई है। भूकंप मणिपुर के मोइरांग से 60 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। फिलहाल भूंकप से किसी भी जान माल की हानि का नुकसान नहीं हुआ है।
इससे पहले मंगलवार देर रात दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके लगे थे। दिल्ली-एनसीआर के अलावा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।





















