

भगौडे अमृतपाल एक्शन पर सरकार की कार्रवाई का भारतीय जनता पार्टी से खुलकर समर्थन
जबकि अकाली दल व कांग्रेस की ओर से जताया जा रहा है विरोध
अमृतपाल मुद्दे पर भाजपा पंजाब सरकार के साथ : अश्विनी शर्मा
चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तानी समर्थक भगौडे अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब पुलिस आज पांचवे दिन भी लगातार अपना शिंकजा मजबूत करती जा रही है और सूबे मे लगातार छापेमारी कर रही है मगर उसका कोई अता-पता नहीं है। वही पंजाब सरकार द्वारा अमृतपाल पर एक्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी से खुलकर समर्थन मिल रहा है।
अश्विनी शर्मा ने कहा है कि अमृतपाल पर एक्शन को लेकर भाजपा पूरी तरह से सरकार के साथ है हालांकि शर्मा ने कहा कि किसी भी बेकसूर पर एक्शन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर दृढ़ता से खड़े होना चाहिए। पंजाब भाजपा चट्टान की तरह सरकार के साथ खड़ी है यह नुक्ताचीनी का समय नहीं है। उन्होंने पंजाब सरकार से अमृतपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा उनके साथ है। शर्मा ने कहा कि निर्दोष लोगों को आम जनता को परेशानी मे डाले बिना कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होने कहा अमृतपाल के समर्थक जो कि सूबे की शांति को भंग कर रहे है उन पर पंजाब पुलिस को लगातार एक्शन लेना चाहिए जिससे कि सूबे की शांति भंग न हो और जल्द जल्द से भगौडे अमृतपाल को गिरफ्तार करे।
वही अकाली दल कह रहा है कि निर्दोष लोगो की गिरफ्तारी हो रही है, इंटरनेट बंद से आम जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। वही पंजाब कांग्रेस कह रही है इतनी फोर्स के बावजूद अमृतपाल कैसे निकल गया सरकार निष्पक्षता से कार्रवाई नही कर रही है।























