
आज है विश्व जल दिवस
पानी हमारे लिये जरूरी ही नहीं बल्कि हमारे जीवन का आधार
विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य
चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्व वार्ता) जल को किसी परिचय की जरूरत नहीं. क्योंकि जल ही इस धरती पर हमारे अस्तित्व का परिचय देता है. पानी हमारे लिये जरूरी ही नहीं बल्कि यह हमारे जीवन का आधार है. लेकिन वर्तमान में शुद्ध जल का संकट हमारे सामने मंडरा रहा है. दुनिया भर में लोग जल-संरक्षण के लिये प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में सन् 1992 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा जल दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया था. प्रति वर्ष पूरे विश्व में 22 मार्च का दिन विश्व जल दिवस के रुप में मनाया जाता है।
पूरे विश्व को पानी के महत्व को समझाने के लिए साल 1999 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व जल दिवस मनाने की शुरुआत हुई। सर्वप्रथम साल 1993 में 22 मार्च को विश्व जल दिवस का आयोजन हुआ। इसके बाद से लगातार प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पर लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल भी मुश्किल से मिल पाता है। ऐसे में विश्व जल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगों को पानी बचाने के जागरूक करना है। लोगों को यह बताना है कि पानी हमारा मूलभूत संसाधन है, और इसे बचाना बेहद आवश्यक है। पानी की कमी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो सकता है और ज्यादातर क्रियाकलाप रुक सकते हैं। पानी के बिना जन जीवन के अस्तित्व पर गहरा संकट आ सकता है। इसके साथ ही लोगो को जागरूक करके साल 2030 तक सभी के लिए पानी और स्वच्छता की उपलब्धि का समर्थन करना है।























