
पंजाब विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन
कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव
चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्व वार्ता) आज पंजाब विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है वही आज पंजाब कांग्रेस पंजाबियों से किए कई वादों को लेकर सत्तापक्ष के विरोध मे विधानसभा का घेराव करेगी।
पंजाब कांग्रेस का यह प्रदर्शन आज सुबह 10 बजे चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी ऑफिस से शुरू होगा। प्रदेशाध्यक्ष राजा वडि़ंग ने कहा है कि आप सरकार ने विधानसभा चुनाव प्रचार के समय पंजाब में 18 साल से अधिक आयु की प्रत्येक महिला-युवती को 1-1 हजार रुपए देने का वादा किया था, लेकिन 365 दिन बीतने पर भी इस वादे को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि बहनों का हक दिलाने के लिए पंजाब कांग्रेस विधानसभा का घेराव कर मान सरकार से लोगों से किए वादे को पूरा करने की मांग करेगी।























