आज से चैत्र नवरात्रि शुरू
चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्व वार्ता) चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 यानि आज से आरंभ हो गयी है. चैत्र नवरात्र का आज पहला दिन है । वहीं नवरात्रि 30 मार्च 2023 को नवमी को समाप्त होगी। चैत्र नवरात्रि की नवमी पर राम नवमी का त्योहार भी मनाया जाता है । नवरात्रि के 9 दिन मा दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित है । नवरात्रि के दौरान 3 सर्वार्थ सिद्धि योग 23 , 27 और 30 मार्च को बन रहे हैं, जबकि अमृत सिद्धि योग 27 और 30, रवि योग 24, 26 और 29 मार्च और नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के दिन गुरु शिष्य योग भी रहेगा ।