
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत भूकंप के झटको से हिला
लोगो मे डर व दहशत का माहौल बना
चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्व वार्ता) दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके लगे जिससे लोगो मे डर व दहशत का माहौल पैदा हो गया। यह झटके करीब 10.20 बजे लगे। भूकंप के तेज झटके काफी देर तक महसूस किए गए। भूकंप के झटकों के डर से लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकलकर सडक़ों पर आ गए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके करीब 30-35 सेकेंड तक लगे
भारत के अलावा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कजाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप के झटके लगने से लोग घबराहट में घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के झटके कई सेकेंड तक महसूस किए गए।
2022 में ऑस्ट्रेलिया के भूवैज्ञानिकों ने धरती पर मौजूद सभी टैक्टोनिक प्लेटों का एक नया नक्शा तैयार किया था। इसमें बताया गया था कि इंडियन प्लेट और ऑस्ट्रेलियन प्लेट के बीच माइक्रोप्लेट को नक्शे में शामिल किया गया है। साथ ही कहा गया था कि भारत यूरोप की तरफ खिसक रहा है।





















