
चंडीगढ प्रशासन ने शहीदी दिवस पर की छुट्टी की घोषणा
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्व वार्ता)चंडीगढ़ प्रशासन ने 23 मार्च को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों/बोर्डों/निगमों/ संस्थानों सहित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में छुट्टी की घोषणा की है। चंडीगढ़ प्रशासन की धारा 25 के भीतर एवं निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत अवकाश घोषित किया है।























