
लंदन मे खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारतीय उच्चायोग से तिरंगा उतारने का मामला
दिल्ली मे ब्रिटिश हाईकमिशन के आगे सिख जत्थेबंदियों ने किया प्रदर्शन
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) लंदन मे खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारतीय उच्चायोग के ऊपर फहराए गए तिरंगे को उतारने के मामले मे आज दिल्ली मे ब्रिटिश हाईकमिशन के आगे सिख जत्थेबंदियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होने कहा तिरंगा हमारी आन बान और शान है तिरंगे झंडे का अपमान न करवाया जाये।























