
पंजाब के मोहाली जिले मे खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का विरोध जारी
आज भी प्रदर्शनकारियों ने हथियारों से सहित किया प्रदर्शन
मोहाली पुलिस ने भी निकाला फ्लैग मार्च
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तानी समर्थक भगौडा करार अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की छापेमारी जारी है वही पंजाब के मोहाली जिले से खबर आ रही है कि अमृतपाल सिंह के समर्थन में धरना जारी है। हालांकि यहां पर पर्याप्त पुलिस फोर्स और रैपिड एक्शन फोर्स टीमें भी मौजूद हैं।
सरकार पर लगातार प्रदर्शनकारी दबाव बनाते हुए मार्च निकाल रहे हैं। एयरपोर्ट पर सोहाना गुरुद्वारे के सामने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं। हाथों में डंडे, तलवारें, रॉड और कई अन्य प्रकार के हथियार लिए युवा यहां पर घूम रहे हैं। वहीं कई प्रदर्शनकारियों ने अपने चेहरे ढके हुए हैं।
मोहाली में पुलिस का फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। वहीं असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों द्वारा ब्लॉक की गई सडक़ की बैरिकेडिंग की हुई है।























