
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया की मुश्किले नही हो रही कम
कोर्ट ने आज इतने दिनों के लिए भेजा न्यायिक हिरासत
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता)दिल्ली आबकारी नीति मामले में फंसे दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज भी अदालत से राहत नहीं मिली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत और 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। सिसोदिया 22 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं।
इससे पहले मनीष सिसोदिया को प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। जहां सिसोदिया को कोर्ट ने पांच दिनों के लिए ईडी की रिमांड में भेज दिया था। सूत्रो के हवाले से चला है कि ईडी ने अदालत को बताया था कि सिसोदिया ने अपना फोन नष्ट कर दिया है इसलिए उनसे एक बार फिर पूछताछ करने की जरूरत है।
बतादें कि, आज 20 मार्च को न्यायिक हिरासत खत्म होने के साथ सिसोदिया को फिर से राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया और यहां से उन्हें दोबारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। न्यायिक हिरासत के दौरान मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में रखे गए हैं। यहां आपको यह भी बतादें कि सीबीआई के अलावा ईडी भी मनीष सिसोदिया पर अपनी कार्रवाई कर रही है।
बतादें कि, दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले में सिसोदिया 26 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे। सीबीआई ने 26 फरवरी को आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अगले दिन 27 फरवरी को सिसोदिया को कोर्ट में पेश कर सीबीआई ने 5 दिन की रिमांड हासिल कर ली थी। सीबीआई ने सिसोदिया को दो बार रिमांड पर लिया। सिसोदिया को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई को उनकी पहली रिमांड 4 मार्च तक के लिए मिली थी। इसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को 6 मार्च तक सीबीआई रिमांड पर फिर से भेज दिया था।























