
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता): हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी र्है। इनेलो विधायक अभय चौटाला ने डार्क जोन का मुद्दा उठाया। कांग्रेसी विधायक कुलदीप वत्स ने खेतों में बारिश का पानी भर जाने से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। विपक्षी दल के विधायक का जवाब कृषि मंत्री जेपी दलाल ने दिया। कांग्रेसी विधायक शमशेर गोगी के सवाल के साथ ही प्रश्न काल समाप्त करने की स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने घोषणा की। इस पर कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा स्पीकर से कहा कि आपकी और अभय चौटाला की हुई बहस के दौरान के समय को काटकर मेरा सवाल लगाया जाए।
इस सत्र के लिए 52 विधायकों ने 339 तारांकित प्रश्न और 21 विधायकों ने 185 अतारांकित प्रश्न विधानसभा सचिवालय को भेजे हैं। इन सभी के लिए ड्रॉ निकाला जा चुका है। साथ ही विधायकों से 71 ध्यानाकर्षण सूचनाएं, दो कार्य स्थगन प्रस्ताव, दो गैर सरकारी प्रस्ताव, दो अल्पावधि प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं।





















